
ग्रेटर नोएडा। पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखा कर आए दिन दिल्ली एनसीआर में लूट और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे एक गिरोह का ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक, सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों के बाकी साथियो की जानकारी करने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें :आजम खान का योगी सरकार पर तंज-ये है राम राज्य की सरकार
यह भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ के साथ दिखे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जानिए क्या है सच्चाई
पुलिस के मुताबिक कुछ महीने पहले जिले में महिलाओं के साथ लूट और रेप की घटनाएं हुई थीं। जिसके बाद से ही पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में थी। बीती रात पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रजा उर्फ रजुआ उर्फ बिन्ना और अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछ-ताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालाकि इनका एक साथी अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि इनके टारगेट पर लोअर मिडिल क्लास की महिलाएं रहती थीं।थे। खास कर महिलाओं को ये अपना निशाना बनाता थे। राह चलते या घर कॉलोनी के आस-पास तंमचा दिखा कर जेवरात की लूट करते थे। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा डीएसपी पीयूष कुमार का कहना है कि इनके उपर कई थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज है। इतना ही नहीं इन्होंने एक बुजुर्ग महिला के लूट का विरोध करने पर उसके साथ रेप की वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने ये भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त पीड़ित महिलाओं से कराई गई। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस ने इनके पास से तमंचा, बाइक, सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है।
यह भी पढ़ें :
आज भूलकर भी न खरीदें ये 8 वस्तुएं, नहीं तो बनेंगे शनि के कोप का भाजन
Published on:
12 May 2018 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
