13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस सपने को पूरा करने के लिए KBC तक पहुंची यूपी के हाईटेक शहर की महिला, इस दिन दिखेगी शो पर

मुख्य बातें हाईटेक शहर के इस स्कूल में शिक्षिका है महिला 2011 में केबीसी चयन होने पर भी नहीं बैठ पाई थी हॉटसीट पर

2 min read
Google source verification
amitabhkbc.jpg

ग्रेटर नोएडा। टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में ज्यादातर लोग रुपये जीतने की चाह में हिस्सा लेते हैं, लेकिन इस बार कौन बनेगा करोड़पति के 11वे सीजन शुरू होने पर हॉट सीट तक पहुंची। यह महिला रुपये के लिए नहीं बल्कि अपने इस सपने को पूरा करने के लिए केबीसी तक जा पहुंची। यह आपको 29 अगस्त में शो में दिखाई देगी।

यूपी पुलिस के इस IPS ने चीन में दिखाया अपना कमाल, ऐसे किया देश का नाम रोशन

अपने इस सपने को पूरा करने के लिए पहुंची (KBC)

यूपी के हाईटेक शहर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 स्थित ऐस प्लेटिनम सोसायटी निवासी दीपिका शर्मा 29 अगस्त को केबीसी की हॉट सीट पर नजर आएंगी। दीपिका का कहना है कि शो में राशि जीतना उनकी प्रायोरिटी नहीं था। वह तो सिर्फ अमिताभ बच्चन से मिलने के सपने को पूरा करने के लिए केबीसी पहुंची। हालांकि इससे पहले वह 2011 में भी केबीसी तक पहुंची थी। लेकिन वह उस वक्त हॉटसीट पर पहुंचने के साथ ही अमिताभ बच्चन से नहीं मिल पाई थी। जो अब पूरा हो गया।

राजद्रोह और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्यारोपियों का लोगों ने ऐसा किया स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल रहा वीडियाे- देखें वीडियाे

केबीसी में रुपये जीतने के साथ ही अमिताभ बच्चन को सुनाई कविता

केबीसी की हॉट सीट पर पहुंची दीपिका शर्मा स्कूल में टीचर है। वह जटिल सवालों का जवाब देकर आगे बढ़ चुकी हैं। वहीं उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने एक कविता भी सुनाई। इसमें उन्होंने बताया कि अक्सर उन्हें शो पर जाने का सपना आता था। इसको लेकर उन्होंने एक कविता भी लिखी है। अमिताभ बच्चन के कहने पर शो में उन्होंने अपनी कविता... एक रात मुझको इतना हसीन सपना आया, कि मैंने अपने आपको केबीसी के सेट पर पाया... सुनाई। दीपिका कहती है कि उन्होंने केबीसी से जो राशि जीती है, उसे वह जरूरतमंदों की मदद में लगाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग