7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: Greater Noida- वकील और उसके दोस्‍तों ने महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर किया रेप- देखें वीडियो

Highlights Gautam Budh Nagarजनपद में तैनात पुलिसकर्मी ने लगाया आरोप Meerut का रहने वाला है आरोपी वकील कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 थाने की पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
rape.jpg

demo pic

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) जनपद में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है क‍ि वकील और उसके दो दोस्‍तों ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उससे रेप किया। वकील और उसके दोस्‍तों पर पीड़ि‍ता के अश्‍लील फोटो खींचने का भी आरोप है। पुलिस (Police) ने केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar: खेत में पड़ा मिला साध्‍वी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्‍या की आशंका- देखें वीडियो

तीन लोगों पर लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, जनपद के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी वकील मेरठ (Meerut) का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, वकील और उसके दो दोस्तों ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसकाे बंधक बनाया और फिर उससे दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपियों ने महिला के अश्लील फोटो भी ले लिए।

यह भी पढ़ें: Love Marriage करने से पहले इस हेल्‍पलाइन नंबर पर कर लें फोन

दो माह पहले हुई है शादी

करीब दो माह पहले महिला पुलिसकर्मी की शादी हो गई थी। आरोपी वकील अब उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने को कह रहा है। महिला पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत पहले पुलिस में दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटाखटाया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को बीटा 2 थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है क‍ि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुय कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग