3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Muzaffarnagar: खेत में पड़ा मिला साध्‍वी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्‍या की आशंका- देखें वीडियो

Highlights भोपा थाना क्षेत्र में गन्‍ने के खेत में मिला शव साध्‍वी के रूप में हुई है महिला की पहचान शव के पास मिली सफेद रंग की स्विफ्ट कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 22 Nov 2019, 10:30 AM IST

vlcsnap-2019-11-22-08h33m07s482.png

मुजफ्फरनगर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गन्‍ने के खेत में महिला का शव निर्वस्‍त्र हालत में मिला। उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। शव थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी से गंगा (Ganga River) की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित गन्ने के खेत में मिला। महिला की पहचान साध्‍वी (Sadhvi) के रूप में हुई है। उसके साथ दुष्‍कर्म की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है।

सड़क से खेत तक घसीटा हत्‍यारों ने

सूचना मिलने के बाद पुलिस (Police) ने मौके पर जांच पड़ताल की। शव के पास रास्ते से सफेद रंग की स्विफ्ट कार को भी बरामद किया गया है। महिला के साथ रेप के बाद गला घोट कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्‍थल पर मौजूद निशानों को देख कर लगा रहा है क‍ि हत्यारे महिला को सड़क से गन्ने के खेत तक घसीटते हुए ले गए थे। मौके पर सबूत जुटाने के लिए डॉग स्‍क्‍वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। फिंगरप्रिंट टीम ने भी ने वहां से सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:पति के दुर्घटना में घायल होने की दी जानकारी और जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

गले में मिलीं रुद्राक्ष की दो माला

मामला थाना भोपा क्षेत्र का है। वहां गुरुवार को कस्बा भोकरहेड़ी की सोलानी नदी के पास गन्‍ने के खेत में एक महिला का निर्वस्‍त्र शव पड़ा मिला। सूचना के बाद थाना भोपा के प्रभारी एमएस गिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि महिला के एक पैर में गोल्ड स्टार का जूता, ब्राउन कलर के मोजे, गले में दो रुद्राक्ष और तीन मोतियों की माला थी। उसके गले में लाल-पीले रंग की चुन्नी लिपटी मिली थी। महिला के हाथ में काला धागा और कलावा भी बंधा हुआ था।

यह भी पढ़ें:Moradabad: पत्नी थी मायके में, भाइयों ने जीजा को मार दी गोली

मुजफ्फरनगर की ही रहने वाली थी महिला

घटनास्थल पर काफी देर तक आसपास के गांव योगेंद्र नगर, मजलिसपुर, तोफिर हाजीपुर, भोकरहेड़ी आदि के ग्रामीणों और राहगीरों से शव की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोपा सीओ राम मोहन शर्मा का कहना है क‍ि महिला की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई थी। देर रात को उसकी साध्‍वी के रूप में पहचान हुई। वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है क‍ि महिला करीब 15 साल पहले साध्‍वी बन गई थी।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश