25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल पर इन लोगोें का घर होगा सपना पूरा, योगी सरकार नेे की यह तैयारी

ग्रेनो मेंं पिछले कई सालोंं से लाखों बॉयर्स फ्लैट पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे है। 2008 में भी फ्लैट बुक कराने वालों को अभी तक फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 16 Nov 2018, 9:36 AM IST

flat

नए साल पर इन लोगोें का घर होगा सपना पूरा, योगी सरकार नेे की यह तैयारी

ग्रेटर नोएडा. ग्रेनो मेंं पिछले कई सालोंं से लाखों बॉयर्स फ्लैट पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे है। 2008 में भी फ्लैट बुक कराने वालों को अभी तक फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला है। आए दिन बॉयर्स इसकी शिकायत रेरा में भी कर रहे है। लेकिन जल्द ही बॉयर्स को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की तरफ से गुड न्यूज मिलने वाली है। नए साल पर हजारों बॉयर्स का अपने घर का सपना पूरा हो सकता है। इस संबंध में अथॉरिटी अधिकारी और बिल्डर्स के बीच मेंं भी मीटिंग हो चुकी है। साथ ही बिल्डरों ने कंप्लीशन के लिए के लिए आवेदन कर दिया है।

नए साल पर योगी सरकार करीब 12 हजार बॉयर्स को कब्जा दिलाने जा रही है। 12 हजार फ्लैट 28 बिल्डर प्रोजेक्ट में हैं। इसी को लेकर पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने बिल्डरों के साथ मीटिंग की थी। मीटिंग के दौरान बिल्डर की तरफ से उनके प्रोजेक्ट की प्रगति व प्रोजेक्ट पूरा करने व खरीदारों को कब्जा देने के लिए टाइम की चर्चा की गई थी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि अगर टाइम फ्लैट नहीं दिए तो बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

28 बिल्डरों के प्रोजेक्ट से अथॉरिटी को करीब 11902 फ्लैटों के लिए पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने का आवेदन आया हैं। बिल्डरों की तरफ से आवेदन अथॉरिटी को दिए जा चुके है। पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अथॉरिटी अफसर जांच करेंगे कि नियमानुसार निर्माण कार्य किया गया है या नहीं। उसके बाद भी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि नए साल पर सभी बॉयर्स को फ्लैटों पर कब्जा देना शुरू हो जाएगा। वेस्ट यूपी क्रेडाई के उपाध्यक्ष अमित मोदी ने कहा कि बिल्डर प्रोजेक्ट को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। फंसे बॉयर्स को जल्द ही राहत दिलाई जाएगी।

नोटिस भेजने की तैयारी

स्टॉम्प विभाग की तरफ से नोएडा-ग्रेनो बिल्डरों की डिटेंल तैयार कराई जा रही है। जिन बिल्डरों ने बगैर रजिस्ट्री के फ्लैट पर कब्जा दे दिया है। ऐसे में राजस्व विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बगैर रजिस्ट्री के फ्लैट पर कब्जा देने वालों के बिल्डरो को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

ग्रेनो वेस्ट में लाखों बाॅयसर् ने पैसा लगाया हुआ है, लेकिन अभी तक बाॅयसर् का अपने घर का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। उधर अथाॅरिटी ने एेसे बिल्डरों पर सख्त रुख कर लिया है। माना जा रहा है कि २०१९ में अन्य लाखों बाॅयसर् को उनके घर की चाॅबी मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग