
DEMO PIC
ग्रेटर नोएडा। बाजार में शौहर के साथ दूसरी महिला को देखकर विरोध करना एक पत्नी इतना भारी पड़ा कि पति ने बीच रास्ते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। पति के चीखने पर बाजार पर लोग एकत्र हुए तो आरोपी पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि घर आकर पति ने उसकी हत्या का प्रयास किया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
पांच साल पहले ही हुआ था महिला का निकाह
गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी निवासी महिला का निकाह पांच साल पूर्व ग्रेटर नोएडा के जलपुरा हल्द्वौना निवासी उस्मान के साथ हुआ था। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए, आरोप है कि महिला का पति व उसके ससुराल वाले दहेज की डिमांड कर रहे थे। महिला के पिता का आरोप है कि उनके दामाद के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। 23 अगस्त को आरोपी ने पत्नी को बाजार में खरीदारी के लिए बुलाया था।
बाजार में दूसरी महिला के साथ घूमता मिला पति
पत्नी बाजार पहुंची तो आरोपी पति दूसरी महिला के साथ घूमता मिला। इसे देखकर पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसकी भरे बाजार पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोप है कि पति ने घर पहुंचते ही पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी। उसके हत्या का प्रयास किया। इसी दौरान सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उसे बचाकर मामले की शिकायत ईकोटेक तीन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
27 Aug 2019 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
