27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26, 27 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में मेघगर्जन, बिजली और तेज हवा का संभावनाओं से भरा IMD का पूर्वानुमान

Western Disturbance: झुमके आएंगे बादल, मचाएंगे हुड़दंग, दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई दर्ज।

2 min read
Google source verification
 IMD Lucknow

IMD Lucknow

Meteorological Department Alert: नीले नीले आसमान में हलचल शुरू हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर महसूस होने लगा है। रात में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। वातावरण में नमी बढ़ी है। ( Heavy Rain Alert in 7 hrs) दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार से हवा की दिशा में बदलाव होगा। 25 फरवरी के बाद बादल हुड़दंग मचा सकते हैं।

हवा की दिशा में आज से होगा बदलाव ( Skymet weather)

लखनऊ मौसम के विज्ञानी डॉ.अतुल कुमार सिंह के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 68 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। आज शनिवार से हवा की दिशा में बदलाव देखा जा सकता है । (Thunderstorm and Lightning Warning for Uttar Pradesh) एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 68 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है।

यह भी पढ़े : 24 घंटे में सक्रिय होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, कई जिलों में बिजली-बारिश की चेतावनी, गिरेंगे ओले, IMD पूर्वानुमान

एक द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से दक्षिण तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। इसके प्रभाव से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। इधर शुक्रवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। (Weather Prediction) सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई। सूर्योदय के बाद गुनगुनी धूप मन को भाने लगा। यह स्थिति दिनभर बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस सप्ताह मौसम में बदलाव आने से वातावरण में असर होगा।

27 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। 27 फरवरी को पटना समेत दक्षिणी और उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में 28-29 फरवरी तक छिटपुट वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को लखनऊ सहित कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।