
डोगो अर्जेंटीनो डॉग
ग्रेटर नोएडा से एक बड़ा अजीब मामला सामने आया है। एक बदमाश को पालतू कुत्ता पसंद आया तो उसने कुत्ते के मालिक का अपहरण कर लिया। उसको स्कॉर्पियो में जबरदस्ती बैठाकर अलीगढ़ ले गया। वहां से फोन कर फिरौती में कुत्ता मांगा।
अपहरण की सूचना पुलिस के पास पहुंची। तुरंत पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस की डर से बदमाश, कुत्ता मालिक को अलीगढ़ में छोड़कर भाग गया। यह घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र के अल्फा सेक्टर-2 का है। इस घटना का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बदमाश फिरौती में कुत्ता मांग रहा है।
कुत्ता को टहलाने के लिए घर से बाहर निकला था
कुत्ता मालिक का नाम शुभम है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले उसके भाई राहुल ने बताया कि शुभम के पास एक डोगो अर्जेंटीनो कुत्ता है। बुधवार शाम को शुभम अपने कुत्ते को टहला रहा था। अलीगढ़ के रहने वाले तीन युवक विशाल, ललित और मोंटी अपनी स्कॉर्पियो से बाहर आए और उसका कुत्ता पसंद आने की बात कही।
बदमाश कुत्ते को ले जाने की जिद पर अड़ गया
राहुल ने कहा, "तीनों ने शुभम से कहा कि हमें ये कुत्ता पसंद आ गया है, इसलिए इसे हमें दे दो। कुत्ता देने से मना करने पर आरोपी युवक बहस करने लगा। कुत्ते को ले जाने की जिद पर अड़ गया। बहस होता देख मैं भी मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव की कोशिश करने लगा।"
पिस्टल दिखाकर किया अपहरण
राहुल ने बताया, “इस बात का मैंने विरोध किया तो तीनों ने अपनी स्कॉर्पियो से पिस्टल निकालकर मुझे गाड़ी में बैठा लिया। मेरे भाई शुभम को धमकी देते हुए निकल गए। उसके बाद आरोपियों ने मेरे भाई शुभम को कॉल की और कहा कि अब अगर अपने भाई को वापस लेना है तो कुत्ते को हमें दे दो। इस दौरान रास्ते में आरोपियों ने गाली-गलौज भी की।
शुभम ने भी कुत्ता देने से मना करते हुए। अपने भाई के अपहरण की जानकारी बीटा 2 पुलिस को दी। इसकी जानकारी शुभम ने फोन करके आरोपियों को भी दे दी। इसके बाद पुलिस के डर से आरोपियों ने राहुल को अलीगढ़ में बीच सड़क पर छोड़ कर भाग गया। रात करीब 2 बजे वहां से चला राहुल आज सुबह ग्रेटर नोएडा पहुंचा है।
तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई
पुलिस ने इस मामला का मुकदमा दर्ज कर लिया। बीटा 2 टू थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने कहा, एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज कर लिया गया है। तीनों युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल तीनों की लोकेशन अलीगढ़ में ही मिल रही है।
Updated on:
15 Dec 2022 10:18 pm
Published on:
15 Dec 2022 10:17 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

