8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी का खुलासा न होने पर जैन समाज के लोग भूख हड़ताल पर बैठे, सीएम व डीजीपी को ट्वीट कर दी शिकायत

लोगों का आरोप है कि कोतवाली के सामने से अगर चोरी हो सकती है तो शहर में आमलोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

2 min read
Google source verification
jain mandir

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली के सामने दिगंबर जैन मंदिर से हुई मूर्तियां चोरी का मामला तूल पकड़ता रहा है। घटना के विरोध में जैन समाज के लोग पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने के साथ-साथ भूख हड़ताल पर चले गए हैं। जैन समाज के लोगों ने इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके शिकायत की है। लोगों का आरोप है कि कोतवाली के सामने से हुई चोरी की घटना आम बात नहीं है। कोतवाली के सामने से अगर चोरी हो सकती है तो शहर में आमलोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। घटना का खुलासा न होने तक अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान लोगों ने किया है।

मालूम हो कि बीटा-2 स्थित कासना कोतवाली के सामने दिगंबर जैन मंदिर से 19 अक्टूबर को चोर छह मूर्तियां चुरा कर ले गए थे। दीवार में लगी मूर्तियों को गैस कटर से काटी गई थी। अष्ट धातु की मूर्तियों की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई थी। कासना कोतवाली के सामने हुई चोरी की इस वारदात के बाद में इलाके के लोग भी सकते में हैं। दरअसल दिगंबर जैन मंदिर के ठीक सामने कासना कोतवाली है। मंदिर और कोतवाली के बीच में महज एक सेक्टर की रोड है। इस घटना के बाद में जैन समाज के लोग भी विरोध में आ गए हैं। आरोप है कि अगर कोतवाली के सामने भी चोरी की वारदात हो रही है। ऐसे में सेक्टर में अन्य जगह लोग सुरक्षित नहीं हैं।

श्री दिगंबर जैन समाज के लोग कासना कोतवाली के गेट पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं। जैन समाज के अध्यक्ष सुखमाल जैन ने बताया कि घटना का खुलासा न होने तक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस ने शनिवार तक समय दिया था, लेकिन पुलिस मूर्तियों को बरामद नहीं कर सकी है। चोरों का सुराग न लग पाने की वजह से जैन समाज के लोगों ने घटना की शिकायत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की है। हालांकि मामले की शिकायत ट्विटर के जरिए डीजीपी से भी की गई है। उन्होंंने बताया कि जैन समाज के लोग काफी आहत हैं। दिल्ली-एनसीआर के जैन समाज के लोगों से भी समर्थन मांगा गया है। जैन समाज के अध्यक्ष सुखमाल जैन ने बताया कि सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल सीएम योगी आदित्यानाथ से मिलने लखनऊ के लिए रवाना होगा। जिसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

एक्टिव सिटीजन टीम मेंबर हरेंद्र भाटी ने बताया कि फिलहाल सुकमाल जैन और आलम चंद जैन भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा न होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। पुलिस ने शनिवार तक घटना का खुलासा करने का समय दिया था। लेकिन, अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि इस घटना पर एसपी देहात सुनीति सिंह ने बताया कि चोरों को अरेस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर की चोरी की मूर्तियों को ढूढ़ने के लिए पुलिस की 2 और टीम गठित कर दी गई है। चोरों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग