8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद आएंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, निकाय चुनाव के लिए बनाएंगे रणनीति

दौरे के बहाने डिप्टी सीएम कर सकते हैं मेयर पद पर चर्चा

2 min read
Google source verification

मुरादाबाद: सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को चार घंटे मुरादाबाद में रहेंगे। इस दौरान स्थानीय नेताओं के साथ निकाय चुनाव में सफलता के लिए रणनीति बनाने के साथ ही मेयर पद और पार्षदों के नामों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही जा रही है। डिपिटी सीएम के दौरे को देखते हुए शनिवार शाम तक प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों की बैठक की। दरअसल, उप मुख्यमंत्री पाकबाड़ा थाना क्षेत्र स्थित मंगूपुरा में कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में नवनिर्मित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का लोकार्पण करने आ रहे हैं। इसके बाद परिसर में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी में भी वे शामिल होंगे। इसमें विद्या भारती के क्रियाकलापों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान बालिका विद्या मंदिर के लिए भूमि देने वाले महेश बंसल के परिवार और भवन निर्माण कराने वाले विनीत लोहिया, विपिन लोहिया, विभोर लोहिया और विनय गोयल से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ेंः Moradabad: रोडवेज प्रबन्धन के दावे फेल, भैया दूज पर सीट के लिए जमकर हुई मारामारी

प्रशासन को जो उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिला है, उसके मुताबिक सुबह नौ बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी पर उतरेंगे और मंडल की कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग से सीधे मंगूपुरा स्थित श्रीकृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के लोक निर्माण एवं पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी शामिल होंगी। इनके अलावा विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री शिव कुमार भी मौजूद रहेंगे। गोष्ठी में वह विद्या भारती की गतिविधियों की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें- देश की सेवा करते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल ने दे दी जान, हक के लिए भटक रही पत्नी

श्री कृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बताया कि बालका विद्या मंदिर के लिए महेश चंद्र बंसल ने सवा आठ बीघा भूमि दान दी थी। लोहिया परिवार ने नारायण कुमार लोहिया की याद में 16 कमरों का निर्माण कराया है। कार्यक्रम में बंसल परिवार के गुरु आचार्य महामंडलेश्वर बालिका नंद गिरी महाराज आनंद अखाड़ा हरिद्वार मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रित लोगों का प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः भाई दूज पर इस जेल के बाहर भाइयों को तिलक करने पहुंची बहनों की लगी भीड़, तो पुलिस ने किया ये नेक काम