ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी छह व चार मंजिली दो इमारतें कब्रगाह साबित हुई हैं। मलवे से 60 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद भी अब तक 9 लोगों के शव ही निकला जा चुके हैं। एनडीआरएफ आज भी मलवे में अपनी जान गंवा चुके लोगों के शश की तलाश में लगी है। वहीं मुख्यमंत्री के घटना की जांच कमिश्नर को सौंपने के बाद गुरुवार को मेरठ मंडल की कमिश्नर अनीता मेश्राम, जिलाधिकारी बीएन सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने बचाव और राहत के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बीच इस हृदय विदारक घटना के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।