गाजियाबाद में मॉनसून की पहली तेज बारिश के बाद नेशनल हाईवे-9 पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। नोएडा में भी सेक्टर-62, सेक्टर-18 और एक्सप्रेसवे जैसे व्यस्त इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए। दूसरी ओर गुरुग्राम में भी पुराने शहर से लेकर नए गुरुग्राम तक कई इलाकों में जलभराव हो गया। राजेंद्र पार्क, सूरत नगर, विष्णु गार्डन, सेक्टर-21, डूंडाहेड़ा और सेक्टर-23ए सहित अन्य इलाकों में सड़कों पर पानी भरा रहा।