6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुदरत का करिश्मा: अद्भुत बच्चे ने लिया जन्म, हाथ, पैर, सिर नहीं बल्कि दो अनोेखे अंग के साथ हुआ जन्म

Highlights . दो दो अनोेखे अंग वाले बच्चे को महिला ने दिया जन्म. कोई कुदरत का करिश्मा बता रहा है तो कोई शुभ. बच्चे को देखने के लिए लोगो कि उमड़ी भीड़  

less than 1 minute read
Google source verification
baby.jpeg

ग्रेटर नोएडा. दनकौर स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर एक बच्चे के जन्म के बाद उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। सोमवार को महिला ने एक नवजात शिशु "लड़का" को जन्म दिया। जैसे ही डॉक्टरों ने दो अनोेखे अंग वाले बच्चे को देखा तो उनके होश उड़ गए। धीरे धीरे बात पूरे अस्पताल में फैल गई।

मामले की जानकारी होने के बाद अस्पताल स्टाफ समेत अन्य लोग भी बच्चे को देखने के लिए पहुँचे। इस अद्भुत बच्चे को देखकर सभी दंग रह गए। बच्चा और उसकी मां पूरी स्वस्थ्थ है। अलका को उसके पति कौशलेंद्र ने प्रसव पीड़ा होने पर दनकौर स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर पर भर्ती कराया था। अल्का ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन वह दो अनोेखे अंग वाला है। दो अनोेखे अंग वाले बच्चे को अलग-अलग नज़रिये से देखा जा रहा है। लोग इसे शुभ मान रहे हैं, तो कोई उसे अनोखा बच्चा बता रहा है।

डॉक्टर भी इसे किसी करिश्मे से कम नहीं मान रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि जुड़वा बच्चे होने की वजह से कभी—कभी ऐसा देखने को मिलता है। उनके शरीर का कुछ ही हिस्सा विकसित हो पाया है। इस कारण पूरी तरह से विकसित न होने पर एक ही बच्चे के अतिरिक्त अंग बन गए। इसी तरह कंजॉइन्ड ट्विन भी होते हैं, ऐसे बच्चे जो विकसित तो होते हैं, लेकिन उनके शरीर का कुछ हिस्सा या कोई एक हिस्सा जुड़ा हुआ होता है।