
ग्रेटर नोएडा. 10 अप्रैल को भारत बंद को देखते हुए जिले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एक्टिव रहे। एसएसपी और डीएम ने भारत बंद के दौरान उपद्रवियों से निपटने के लिए पूख्ता इंतजाम किए थे। एसएसपी ने जगह-जगह भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कोतवाली प्रभारियों को उपद्रवियों से सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए। हालांकि 2 अप्रैल की घटना को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को भी जेवर, दनकौर, दादरी, सूरजपुर समेत सिटी एरिया में भी फ्लैग मार्च किया। वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नजर टिकाए हुए है।
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने फ्लैग मार्च किया था। फ्लैग मार्च दनकौर, झाझर रोड, बस अड्डा समेत कई जगह किया गया। वहीं दादरी में सीओ निशांक शर्मा, दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन ने पुलिसकर्मियों के साथ में मिलकर मंगलवार की सुबह दौरा किय। यहां उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। इनके अलावा एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा भी दादरी पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियोें को उपद्रवियों से सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसएसपी ने जेवर, दनकौर, सूरजपुर, कासना कोतवाली समेत जिले की पुलिसकर्मी को कथित भारत बंद के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
दरअसल में सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल को भारत बंद करने का मेसेज वायरल हुआ था। मेसेज वायरल होने के बाद में पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। 2 अप्रैल को भी भारत बंद के दौरान जिलेभर में बवाल हुूआ था। दादरी में हिंसक वारदात हुई थी। यहां बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश की गई थी। वहीं कई लोगों के साथ में मारपीट कर दी गई थी। इस दौरान पुलिस ने 1 हजार से ज्यादा उपद्रवियों के खिलाफ एफआाईआर दर्ज की थी। दादरी में हिंसक वारदात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे मामले में नजर टिकाए हुए है। एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि पूरे मामले में नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिसकर्मियों को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हुए है। वहीं पुलिस भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए है।
Updated on:
10 Apr 2018 01:15 pm
Published on:
10 Apr 2018 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

