26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchayat Election Result: पांच में से तीन सीट BJP का कब्जा, जिला पंचायत अध्यक्ष पद होगा भाजपा के नाम

UP Panchayat election result जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्दलीय और बसपा के खाते में एक-एक सीट। भाजपा प्रत्याशियों की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर।

2 min read
Google source verification

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में जिला पंचायत (Panchayat election 2021) परिणाम घोषित कर दिये गए हैं। पांच में से तीन सीटों पर भाजपा (bjp) ने कब्जा किया है। वहीं दो सीट पर बीएसपी और निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। दरअसल, भाजपा प्रत्याशियों के तौर पर वार्ड एक से मोहिनी, तीन पर ब्रजेश उर्फ देवा भाटी और पांच पर अमित चौधरी ने जीत दर्ज की है। वार्ड दो से बसपा प्रत्याशी जयवती नागर और वार्ड पांच से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील भाटी ने बाजी मारी। पांच में से तीन सीटों पर कब्जा कर भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को भी अपने नाम कर लिया है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में थे।

यह भी पढ़ें: UP Panchayat Election Results 2021 Live Updates: जिला पंचायत की 2008 सीटों में से 918 पर बीजेपी जीती, 456 पर आगे, संपर्क में 400 निर्दलीय भी

रिटर्निंग अफसर दिवाकर सिंह ने बताया कि वार्ड एक पर भाजपा प्रत्याशी मोहिनी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 4089 वोट के अंतर से मात दी। मोहिनी को 10,440 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहीं सरोज को 6351 वोट मिले। वहीं, वार्ड नंबर दो पर बसपा प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन जयवती नागर ने 10,391 मत हासिल कर जीत दर्ज की। यहां मुकाबला रोमांचक रहा। इस कारण जीत का अंतर काफी कम रहा। जयवती ने प्रतिद्वंद्वी व भाजपा प्रत्याशी गीता नागर (9614 वोट) को 777 वोट से हराया। उधर, वार्ड नंबर तीन पर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश उर्फ देवा भाटी ने 4099 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।देवा भाटी को 9464 और प्रतिद्वंद्वी नफीस अहमद को 5365 वोट मिले।

यह भी पढ़ें: UP Panchayat Election Results 2021- रोचक रहा मुकाबला, दिग्गज सपा नेता की बूह को एक वोट से हराकर मजदूर बना गांव का प्रधान

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर चार पर निर्दलीय प्रत्याशी सुनील भाटी देवटा ने 5312 वोट के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। सुनील भाटी को 13889 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी अवनीश भाटी को 8577 वोट मिले। वार्ड नंबर पांच पर भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी ने जीत दर्ज की। अमित चौधरी को 8084 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रोहताश (5814) को 2270 वोट के अंतर से हराया। पांच में से तीन सीटों पर कब्जा कर भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को भी अपने नाम कर लिया है। अध्यक्ष बनने के लिए पांच में से तीन सदस्य का समर्थन चाहिए। यहां भाजपा के तीन सदस्य हैं। ऐसे में भाजपा को बसपा और निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सदस्य के समर्थन की जरूरत नहीं होगी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग