29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Panchayat Election Results 2021- मजदूर बना गांव का प्रधान, एक वोट के अंतर से सपा नेता की बहू को हराकर दर्ज की जीत

UP Panchayat Election Results 2021- एक वोट से सपा नेता की बहू को हारकर मजदूर ने दर्ज की जीत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 4 May 2021, 10:43 AM IST

UP Panchayat Election Results 2021- मजदूर बना गांव का प्रधान, एक वोट के अंतर से सपा नेता की बहू को हराकर दर्ज की जीत

UP Panchayat Election Results 2021- मजदूर बना गांव का प्रधान, एक वोट के अंतर से सपा नेता की बहू को हराकर दर्ज की जीत

हमीरपुर.UP Panchayat Election Results 2021. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यह चुनाव सत्ताधारी बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी दल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के लिए भी अहम था। इस बार चुनावी नतीजों में अलग ही नजारा देखने को मिला है। हमीरपुर के सुमेरपुर ब्लाक के बड़ागांव में प्रधान पद का चुनाव काफी रोचक रहा। गांव में एक मजदूर ने सपा नेता की बहू को हराकर प्रधान पद का चुनाव जीता है, वह भी मात्र एक वोट से।

एक वोट के अंतर से मिली जीत

सोमवार को सुमेरपुर ब्लाक के बड़ागांव की मतगणना पूरी हुई तो चौकानें वाले नतीजे सामने आए। गांव के प्रधान पद के लिए हरदौल निषाद को 475 वोट मिले। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख नारायण यादव की बहू को 474 वोट मिले। हरदौल निषाद ने एक वोट के अंतर से प्रधानी का चुनाव जीता है। यह जीत हरदल निषाद को तब हासिल हुई है जब गांव में नारायण यादव के परिवार का दबदबा रहा है। हरदौल पेशे से किसान हैं और मजदूरी और खेती करके अपने व अपने परिवार का पेट भरते हैं।

एक साल पहले बेटी की हत्या

हरदौल निषाद की बेटी की एक साल पहले ही हत्या कर दी गई थी। उनके कुछ समर्थकों के कहने पर उन्होंने इस बार प्रधानी का चुनाव लड़ा और जीत भी गए। मगर ये मुकाबला आसान नहीं था, उनका मुकाबला गांव से पूर्व सपा नेता की बहू से था।

ये भी पढ़ें:UP Panchayat Chunav: जीत की खबर सुनते ही थम गई महिला प्रधान पद प्रत्याशी की सांसे, दोबारा होगा चुनाव

ये भी पढ़ें: UP Panchayat Election Update: 8 ब्लाकों में 101 न्याय पंचायत के 404 टेबल पर वोटाें की गिनती शुरू, चिकित्सा हेल्प डेस्क के लिए बना अलग स्थान

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग