5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से चला रहा था रंगदारी का धंधा, गैंग के सदस्य बुलेट प्रूफ गाड़ी से देते थे वारदात को अंजाम

Highlights . सुंदर भाटी गैंग के सदस्य कंपनी मालिकों को देते थे धमकी. रंगदारी के अलावा ट्रांसपोर्ट, पानी आदि का लेते थे जबरन ठेका. पुलिस ने गैंग के तीन बदमाश किए गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
ssp.png

ग्रेटर नोएडा। जेल में बंद गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के सदस्यों ने कंपनी मालिकों को धमकी देकर रंगदारी वसूलने, ट्रांसपोर्ट, पानी आदि का जबरन ठेका लेने का मुकदमा दर्ज किया हैं। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। गैंगस्टर सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी भी पुलिस ने पकड़ा हैं। अनिल पर 25 हज़ार का इनाम घोषित है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लग्जरी गाड़ी, 10 कैंटर, 6 मोबाइल फोन एक पिस्टल और 40 हज़ार रुपए बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: घर बुलाकर जिम ट्रेनर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुलिस ने अनिल भाटी, सुमित भाटी और प्रवीण भाटी को थाना ईकोटेक-1 और स्टार-2 तीन ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के अधिकारियों की तरफ से शिकायत की गई थी कि बदमाश सुंदर भाटी का भतीजा अनिल भाटी और उसके साथी रंगदारी मांग कर रहे हैं। कंपनी में जबरन ट्रांसपोर्ट का ठेका हासिल करना चाहते है। सूचना के आधार पर पुलिस जांच में जुटी थी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि जेल में बंद सुंदर भाटी गुर्गो के माध्यम से गातिविधियां संचालित कर रहा है। वह जेल से ही पूरे गैंग को आॅपरेट करता है। जेल में बंद सुंदर भाटी व्हाट्सऐप कॉल के जरिये कंपनी मालिकों को धमकी दिलवाता है। उप्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ पुलिस अफसरों, कर्मियों, नेताओं और अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जो भाटी गिरोह को सहयोग देते हैं। उसके एवज में गिरोह के लोग उन्हें मोटी रकम देते है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल के दाम ने तोड़े रिकॉर्ड, 1 साल में हुआ सबसे महंगा, जानिये आज के भाव

अनिल भाटी भाजपा नेता शिव कुमार यादव की हत्या के मामले में कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटा है। उस पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की गई थी। अनिल पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित है। अनिल भाटी सुंदर भाटी के बड़े भाई सहदेव भाटी का बेटा है। पुलिस ने आरोपी अनिल भाटी के पास से एक बुलेट प्रूफ लग्जरी कार बरामद की है। बताया गया हैै कि अनिल इस कार को आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल करता था।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग