
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों को कोतवाली जेवर ने रामपुर बांगर से मुखबिर से मिले इनपुट पर पकड़ा है। बदमाशों की निशानदेही पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर से चुराई गई 21 बाइक बरामद की गई हैं। बदमाश हरियाणा के फरीदाबाद व यूपी के अलीगढ़, जेवर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस इस गिरोह के फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा ज़ोन 3 राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरोह हरियाणा-यूपी के विभिन्न जनपदों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। कोतवाली जेवर ने मुखबिर से मिले इनपुट पर नितिन, बबलू, राहुल और राज भारती को रामपुर बांगर से चेकिंग के दौरान पकड़ा। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 21 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से दस मोटरसाइकिल अलीगढ़, दो फरीदाबाद व अन्य मोटरसाइकिल जेवर से चोरी की थी।
डीसीपी ने बताया कि बदमाशों ने यूपी और हरियाणा की सीमा के शहरों से वाहन चोरी करने बाद यूपी के वाहनों को हरियाणा और हरियाणा से चोरी किए गए वाहनों को यूपी ले जाकर ठिकाने लगा देते थे। वाहनों की चोरी के लिए ये गैंग मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे। बदमाशों का एक साथी बबलू जेवर कस्बे में मोटर मैकेनिक की दुकान चलाता है। बबलू गिरोह के अन्य सदस्यों को चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए उसकी तस्वीर नंबर प्लेट बदलकर वाट्सएप पर भेज देता था। इन पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के दौरान इस गैंग के बारे में अहम जनकारियां और अन्य सदस्यों के बारे में पता चला है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
26 Jun 2020 12:28 pm
Published on:
26 Jun 2020 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
