9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की जनसभा पर गिरी पुलिस की गाज, धारा 144 का हवाला देकर बीच में ही बंद कराया

Highlights- जिलाध्यक्ष ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू को हिरासत में लेने का आरोप लगाया - आयोजन की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप - आयोजनकर्ता बोले- कार्यक्रम के लिए जिले के अधिकारियों से ली थी अनुमति

2 min read
Google source verification
greater-noida.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा. बिलासपुर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान को लेकर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस विधायक ललित नागर, जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान, मजदूर और व्यापारी हजारों की संख्या में एकत्रित हुए। जैसे ही इसकी भनक पुलिस प्रशासन को लगी तो जिलेभर के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल आयोजकों से बात करते हुए जनसभा को खत्म करा दिया। वहीं, जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जनसभा का नेतृत्व करने आ रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के दाे विधायकाें के खिलाफ काैशांबी थाने में किसानाें ने दी तहरीर, कार्रवाई नहीं हाेने पर थाने में धरना देंगे किसान

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा में तिगांव से विधायक ललित नागर ने मौजूदा सरकार को असफल सरकार बताया और कहा कि इस सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ था, तब सुई भी बाहर से आती थी, लेकिन आज सबकुछ हमारे भारत मे है, यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान, मजदूर, व्यापारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिलासपुर कस्बे में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आगमन का कार्यक्रम निर्धारित था। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर के हजारों कार्यकर्ता जुटे थे। उन्होंने बीजेपी को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार से सभी वर्ग के लोग त्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिले के अधिकारियों से अनुमति ली गई थी, लेकिन अचानक पुलिस ने पहुंचकर जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देकर कार्यक्रम को बीच में ही बंद करा दिया।

यह भी पढ़ें- ‘नया नोएडा’ बसाने को योगी सरकार ने दिखाई हरी झंडी, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर के 80 गावों का होगा अधिग्रहण