यूपी योद्धा टीम के कप्तान रिशांक देवदीगा को बनाया गया है। डिफेंडर की भूमिका में नितिन मावी, नितेश कुमार, जीवा कुमार, अमित, विश्व चौधरी, पंकज, सचिन व आशीष नागर होंगे। इनके अलावा आजाद सिंह, भानु प्रताप, प्रशांत कुमार राय, रोहित कुमार, श्रीकांत जाधव, सुलेमान कबीर रेडार की भूमिका में होंगे। वहीं अकरम शेख, नरेंद्र, सागर बी कृष्णा और कोरिया के सियोंग रीयोल कीम को बतौर आॅल राउंडर शामिल किए गए है।