25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम की नयी भविष्यवाणी : 12 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

यूपी वेदर अपडेट टुडे : 12 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, रहेगी आसमान बदली और चलेगी तेज ठंडी हवा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।  

2 min read
Google source verification
 IMD Alert For Rain In Uttar Pradesh

IMD Alert For Rain In Uttar Pradesh

मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन होने जा रहा है। 12 फरवरी से तीन दिनों तक लखनऊ में बादल रहेंगे। तेज हवा भी चलेगी। बारिश की संभावना तो नहीं है लेकिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 12 से 15 फरवरी तक मौसम बदला रहेगा।

फिर होगा समान मौसम

16 फरवरी से मौसम फिर से सामान्य हो जाएगा। इससे पहले फरवरी की शुरुआत में ही दो दिनों तक लखनऊ का मौसम पूरी तरह से बरसाती रह चुका है। बारिश के बाद गुरुवार को राजधानी में धूप के बावजूद तेज हवाओं ने सर्दी का माहौल लौटा दिया था।

तेज धूप हो रही, चल रही ठंडी हवा
हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट हो गयी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक नीचे चला गया था। बृहस्पतिवार के बाद दो दिन से तेज धूप हो रही है। इसके असर से तापमान लगभग सामान्य की स्थिति में आ गया है


बारिश की बढ़ी संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। बिजली बारिश के बाद ठंड ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी है, हालांकि तापमान में उतार चढ़ाव आने से अब पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन में धूप निकलनी भी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते एक बार फिर बारिश होने का अनुमान लगाया है, इसके तहत 12, 13 और 14 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

12 फरवरी के बाद फिर बारिश के आसार
लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को ठंडी हवा का असर रहेगा लेकिन मंगलवार से रफ्तार धीमी होने का अनुमान है। इसके बाद नए सिस्टम के सक्रिय होने से 12 फरवरी से फिर प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।12 से 14 को लखनऊ और अयोध्या में भी बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।


जिले का तापमान
बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 20-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 12-15 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 16-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यह भी पढ़े : पश्चिम विक्षोभ की वजह के 75 जिलों में 72 घंटे में होगी बारिश चलेगी बर्फीली हवा, IMD की भविष्यवाणी

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।