14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रॉपर्टी डीलर ने प्लाॅट दिखाने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

खास बातें- महिला की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी फरार प्रॉपर्टी डीलर की तलाश में जुटी पुलिस टीम ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
rape.jpg

ग्रेटर नोएडा. योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में महिला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने प्लॉट दिखाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। जेवर थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपी प्रॉपर्टी डीलर फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी कस्बा जहांगीरपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राजू से प्लॉट खरीदने की बात हुई थी। दो दिन पहले ही आरोपी ने उसे प्लॉट देखने के लिए बुलाया था। राजू प्लॉट दिखाने की बात कहते हुए अपने साथ कार बिठाकर ले गया। महिला का आरोप है कि प्लॉट दिखाने के बजाय वह उससे जबरदस्ती करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने उसके साथ बलात्कार की वारदात को भी अंजाम दिया।

इस मामले में जेवर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार की रात महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। जांच के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग