6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Greater Noida की सड़कों पर दुर्घटना के बाद घिसटता दिखा दुर्लभ जानवर ‘साही’ वन विभाग इलाज में जुटा

Highlights ग्रेटर नाेएडा की सड़कों पर रात काे भोजन की तलाश में निकला था साही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हुआ दाेनाें पैर टूटे

less than 1 minute read
Google source verification
greater_noida.jpg

दुर्घटना के बाद ग्रेटर नाेएडा की सड़क पर घिसटकर चलने का प्रयास करता साही

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क. ग्रेटर नोएडा ( Greater Noida ) तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण जंगल खत्म होते जा रहे हैं। जंगल में रहने वाले जानवर अब भोजन की तलाश में शहरों का रुख कर रहे हैं। पिछले दिनों दादरी के एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ दिखाई दिया था

यह भी पढ़ें: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, धमाकों की आवाज से दहली ताज नगरी, तीन की माैत

अब ऐसा ही एक दुर्लभ जानवर 'साही' ग्रेटर नोएडा में भोजन की तलाश में निकला तो अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इस दुर्घटना में उसके दोनों पैर टूट गए। सड़कों पर घिसटता देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है अब उसका इलाज किया जा रहा है। ठीक हाेने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL सटटेबाजी: दिल्ली बैठा बुकी मेरठ में लगवा रहा था सट्टा, हर रोज दाव पर लग रहे 50 लाख

साही देखने में एक छोटा सा जानवर है लेकिन वह अपने शरीर पर मौजूद काँटों की वजह से जाना जाता है। साही जानवर दिन का अधिकांश समय अपने बिल में व्यतीत करता है लेकिन वो रात के समय फसलों, सब्जियां और पौधों को खाने के लिए बाहर निकलता है। ये भी भोजन की तलाश जंगल से निकाल कर ग्रेटर नोएडा की सडकों पर आ गया था और सड़क हादसे का शिकार हो गया। सड़कों पर घिसटता देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है पहले उसका इलाज किया जा रहा है, बहुत जल्द इसे इसके हैविटेट में छोड़ दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग