16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव दे सकते ये बड़ा तोहफा

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन है। मायावती अपने जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
lok

मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव दे सकते ये बड़ा तोहफा

नोएडा. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन है। मायावती अपने जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाती है। इसी दिन मायावती पार्टी का कैलेंडर जारी करती है। साथ ही पार्टी की साल की गतिविधियों का पूरा ब्यौरा भी। लोकसभा चुनाव 2019 से ऐन वक्त पहले मायावती का यह जन्मदिन काफी खास होगा।

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर लोकसभा चुनाव को करीब देखते हुए समाजवादी और बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की तस्वीर साफ हो सकती है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले बसपा मायावती के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन कर सकती है। इस मौके पर कई बड़े देलों के नेता नेताओं को निमंत्रित किया जा सकता है। सुत्रों का कहना है कि इस दौरान सपा और बसपा के बीच गठबंधन हो सकता है। हालांकि अभी कांग्रेस को सपा व बसपा बाहर रख सकती है। जिस तरह मायावती ने कांग्रेस को कुछ नीतियों को छोड़कर मध्यप्रदेश और राजस्थान में समर्थन दिया था। यूपी में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर अभी अटकलें लगी हुई है। साथ ही बसपा हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल और छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन किया है। यूपी में गठबंधन सबसे अहम होगा।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के जन्मदिन पर बसपाई अपनी ताकत का प्रदर्शन कर सकते है। अभी पार्टी नेता सपा और बसपा गठबंधन पर चुप्पी साधे हुए है। लोकसभाा चुनाव से पहले बसपा ने मध्य्रपदेश और छत्तीसगढ़ में 2—2 और राजस्थान में 6 सीट हासिल की है। इससे भी बसपाई में खुशी की लहर है। वहीं मायावती के गांव बादलपुर में उनके जन्मदिन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। गौतम बुद्ध नगर मायावती का गृहजनपद होने की वजह से लोग और बसपाइयों में खासा उत्साह उनके जन्मदिन पर देखने को मिलता है।