21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मौसम विभाग का ट्रिपल अलर्ट, 24 घंटे में होगी भयंकर बारिश, गिरेंगे ओले

Weather Update: उत्तर भारत में इस समय कंपकंपती वाली ठंड हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के अंदर घने से बहुत घने कोहरे होने की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश होने संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification
heavy_rain_alert.jpg

Weather Update

Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों का इस समय घने कोहरे और ठंड से बुरा हाल है। गुरुवार को भी कई जिलों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दोपहर में धूप निकली, मगर सर्द हवा के आगे बेअसर ही रही। मेरठ फिर सबसे सर्द जिला रहा। यहां 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मुजफ्फरनगर का पारा 3.6 से उछलकर 5.2 डिग्री पर आ गया।

अयोध्या और रायबरेली में भी एकाएक पारा करीब तीन डिग्री से लुढ़कते हुए 5 तक आ पहुंचा है। दूसरी कोहरे के चलते ट्रेनों और उड़ानों पर असर जारी रहा। कई ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं तो कई उड़ानें भी रद्द करनी पड़ती है।

मेरठ जिला सबसे ठंडा रहा
मौसम विभाग ने शुक्रवार तक सर्दी से हल्की राहत मिलने के संभावना जताई है। धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम पारा में वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि, शनिवार से फिर शीतलहर के चलते तापमान गिरेगा। 36 जिलों में अगले दो दिन कोहरा छाया रहेगा। वहीं, बुधवार के मुकाबले कानपुर भी अधिक ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरावट के साथ 6 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन शीत लहर चलती रही। आगरा में गलन अधिक रही। सुबह घना कोहरा शहर में देखने को मिला। प्रदेश में अधिक ठंड होने की वजह से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद कोई ज्यादा बदलाव होता हुआ नहीं दिख रहा है। वहीं, पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

आईएमडी मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 18 जनवरी को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश से भारत आई महिला, फेसबुक पर दोस्ती और दुबई में मुलाकात, सीमा हैदर की तरह प्रेमी के घर पर ली पनाह