
Greater Noida
Greater Noida: एडीसीपी अशोक कुमार के निर्देशन में आज कासना पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस की चार अलग-अलग टीमों ने ओमीक्रॉन-1 सेक्टर में रहने वाले विदेशियों के दस्तावेजों की। जांच पड़ताल की इस दौरान यहां रह रहे विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट व वीजा की गहनता से जांच की गई। सत्यापन के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने आस-पड़ोस के लोगों से विदेशी नागरिकों के व्यवहार और उनकी दिनचर्या के बारे में भी फीडबैक लिया। संदेह होने पर कई विदेशी नागरिकों को से पूछताछ भी की गई।
ग्रेटर नोएडा जोन में पुलिस ने दो बड़ी ड्रग्स फैक्ट्रियों का खुलासा किया था। पुलिस ने यहां से करीब 500 करोड रुपए का सिंथेटिक ड्रग्स बरामद किया था। दोनों ही ड्रग्स फैक्ट्रियों को नाइजीरियन चला रहे थे। ड्रग्स फैक्ट्रियों में नाइजीरियन के संलिप्तता के बाद गौतमबुद्धनगर कमिश्नर पुलिस एक्शन मोड में आ गई हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान चला गया। इस अभियान के पहले दिन पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 16 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया।
देर रात पुलिस ने थाना सूरजपुर क्षेत्र के एलिस्टोनिया सोसाइटी में रह रहे अफ्रीकी मूल के 23 नागरिकों को हिरासत में लिया जिनमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए विदेशी नागरिक बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से यहां निवास कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, थाना बीटा-2 की पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के जिन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान 1.ADO AHMED, 2.ABDUL GANYU SAADU, 3.ESTHER BUKOLA ASOGBON (FEMALE) , 4.ASU IGOWU ADEBAYO (FEMALE), 5.MUSA ABDULLAHI MUSA , 6.JANETH GASPER MISANA(FEMALE) 7.SAUBAN MUSA ABDULLAHI, 8.SHEHU ABDULLAHI, 9. George NGEH FONKE, 10 FELISBERTO SAPALO JAMBA, 11.GIZZIE GBOTUMA JOE, 12.YASER SULAIMAN OBAID HADDAD, 13. ALIYU ABDULLAHI, 14.ISERAL ABAYOM AKINDOJU, 15.FRANK GABRIAL, 16.IBUDE SUCCESS के रूप में हुई है। ये सभी अफ्रीका के मूल निवासी हैं। इनमें से अधिकांश लोग नाइजीरिया के निवासी हैं। ये सभी ग्रेटर नोएडा के कासा ग्राण्ड सोसाइटी, थाना बीटा-2, में रह रहे थे। पुलिस ने इनका पासपोर्ट और वीजा चेक किया तो सभी के वीजा अवैध पाए गए। कई लोगों के पासपोर्ट भी वैध नहीं थे।
Updated on:
03 Jun 2023 10:09 pm
Published on:
03 Jun 2023 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
