18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: बिपरजॉय तूफान में मानसून का बदला मिजाज, 24 घंटों में मेघगर्जन के साथ होगी झमाझम बारिश

Cyclone Biparjoy In UP: यूपी के इन शहरों 24 घंटों के भीतर ही शुरू होगी झमाझम बारिश। प्रदेश मे मानसून नही ब‍िपरजॉय के असर से झमाझम बारिश होने वाली है। पूरे प्रदेश मे तेजी के साथ मौसम बदल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
weather updates.jpg

Cyclone Biparjoy In UP: मौसम तेजी से बदलेगा। पश्चिमी और दक्षिणी प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ क्षेत्र बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम गर्म रहेगा। रव‍िवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ब‍िपरजॉय का असर शनिवार दोपहर से रविवार रात तक देखने को म‍िलेगा। इससे पहले पश्चिम उत्‍तर प्रदेश में पारा घटने से च‍िलच‍िलाती गर्मी से लोगों को राहत म‍िलेगी। वहीं पूर्वी ज‍िलों में रातें गर्म होना शुरु हो जाएंगी। राजधानी में गुरुवार के दिन भर गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान करते रहे। धूल भरी हवा चलने के कारण सड़कों पर चलना भी दूभर रहा। वहीं पश्चिमी तो प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेशभर में मौसम का रुख बदलेगा। पश्चिमी और दक्षिणी प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ क्षेत्र बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम गर्म रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

यूपी के इन शहरों पर पड़ेगा असर
बिपरजॉय तूफान के चलते झांसी, एटा, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, हाथरस, टूंडला एवं फिरोजाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है। मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में हल्की वर्षा के आसार हैं। जहां गुजरात और महाराष्ट्र में बर्बादी की बारिश होगी वहीं उत्तर भारत के बड़े क्षेत्र को राहत मिलने वाली है।