
UP Weather: IMD भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अब यूपी के लोगों को बारिश का इंतजार सिर्फ 48 घंटे करना पड़ेगा। इस दौरान मौसम में 5 से 6 डिग्री तापमान बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी एक बार फिर सताएगी। आज पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
UP Weather: भारतीय मौसम विभाग ने गोंडा बहराइच सहित सहित पूरे यूपी में अगले 48 घंटे बाद तूफानी बारिश का अलर्ट किया है। इन दिनों में तापमान 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। यूपी के लोगों को एक बार उमस भरी गर्मी फिर सताएगी। शुक्रवार को निकली कड़ाके की धूप से लोग गर्मी से एक बार फिर बेहाल दिखे। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़त होने की उम्मीद है।21 से जुलाई से 23 जुलाई तक बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। यानी 48 घंटे बाद एक बार फिर मानसून की तूफानी बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित आसपास के जिलों में जुलाई माह बीतने के कगार पर औसत से कम बारिश हुई है। फिर भी नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा और सरयू नदी पूरे उफान पर है। प्रशासन के अधिकारी संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी में जुट गए। बाढ़ से लोगों को जागरूक करने के लिए आज पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। पूर्वी यूपी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों बाद मानसून अपना रौद्र रूप दिखाएगा। जिससे लोगों की एक बार फिर परेशानी बढ़ सकती है। IMD ने बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर खासतौर से पक्के मकानों में आश्रय ले। जर्जर मकानों में ना रहे। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बिजली के तार खंभों ऊंचे स्थान पर ना रहे। चार पहिया वाहन से यात्रा कर रहे हैं, तो खुले आसमान के नीचे गाड़ी का शीशा लाक कर बारिश होने तक खड़े हो जाएं।
UP Weather: पूर्वी यूपी के इन जिलों में 48 घंटे तक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी
गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज सिद्धार्थनगर, , हरदोई, फर्रुखाबाद कन्नौज, बाराबंकी, अयोध्या, कासगंज, एटा, मैनपुरी, एवंआसपास इलाकों में अगले 72 घंटे बाद तूफानी बारिश हो सकती है।
अगले 48 घंटे बाद इन जिलों में तूफानी बारिश
मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद।
UP Weather: तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना
रविवार को यूपी में सबसे अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ी है। जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई है।
Published on:
21 Jul 2023 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
