
घूसखोर अधिकारी को पकड़ने गर्इ CBI टीम पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार, 12 पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा. यमुना प्राधिकरण में 126 करोड़ रुपये के जमीन खरीद घोटाले की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा गांव में सीबीआर्इ की टीम जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों ने सीबीआर्इ टीम से मारपीट करते हुए दौड़ा लिया। एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया है कि सीबीआर्इ टीम पर हमले के मामले में टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक जीएस मीणा की शिकायत पर थाना र्इकोटेक-3 में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस हमले में 6 सदस्यीय सीबीआर्इ टीम का एक अधिकारी घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक जीएस मीणा के नेतृत्व में सीबीआर्इ की छह सदस्यीय टीम शनिवार सुबह साढ़े सात बजे यमुना प्राधिकरण में हुए 126 करोड़ के जमीन खरीद घोटाले के मामले में 22 लाख की रिश्वत लेने के आरोपी फरार चल रहे सीबीआई के दरोगा सुनील दत्त की गिरफ्तारी के लिए ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा गांव पहुंची थी। सीबीआर्इ की इस टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल थी, लेकिन सीबीआर्इ टीम को दरोगा सुनील दत्त घर पर नहीं मिला। इस बीच अधिकारियों की दरोगा के परिजनों से नोंक-झोंक हो गई। सुबह-सुबह शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए और टीम के साथ मारपीट करते हुए दौड़ा लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस हमले में सीबीआर्इ टीम का एक सदस्य घायल हो गया।
एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया है कि सीबीआर्इ टीम पर हमले के मामले में टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक जीएस मीणा की शिकायत पर थाना र्इकोटेक-3 में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की एफआर्इआर दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। वहीं सीबीआई टीम पर हमले की जानकारी मिलते ही आईपीएस अधिकारी किरण एस दिल्ली से नोएडा पहुंच चुके हैं।
Published on:
23 Feb 2019 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

