26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसके जरिये चुनाव में वोट खरीदने की तैयारी में थे नेता, पुलिस ने एेसे खोला राज, देखें वीडियो-

मतदाताआें को लुभाने के लिए मेरठ लोकसभा क्षेत्र में ले जार्इ जा रही लाखों की शराब जब्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Feb 2019, 4:39 PM IST

muzaffarnagar

इसके जरिये चुनाव में वोट खरीदने की तैयारी में थे नेता, पुलिस ने एेसे खोला राज

मुजफ्फरनगर. थाना मंसूरपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कैंटर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। बताया जा रहा कि पकड़ी गर्इ अवैध शराब की कीमत 10 लाख रुपये है। इसे आगामी लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब के साथ 3 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि एक शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गए कैंटर से 259 पेटी अरुणाचल मार्का अवैध शराब बरामद की है।

यह भी पढ़ें- सपा-बसपा गठबंधन की सूची जारी होते ही बगावत, इस बड़े नेता पर अपनों ने ही लगाए पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप

दरअसल, यह पूरा मामला थाना मंसूरपुर क्षेत्र का है। जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कैंटर में भारी मात्रा में तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब भरी है, जो मेरठ की ओर जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने एनएच-58 पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही पुलिस को उक्त कैंटर नजर आया तो पुलिस ने उसे रुकवा लिया। जब गाड़ी की छानबीन की गर्इ तो गाड़ी में भारी मात्रा में अरुणाचल मार्का अवैध शराब भरी मिली। पुलिस ने मौके से बंटी उर्फ मनोज निवासी खानपुर थाना मंसूरपुर, राहुल पुत्र रोहतास निवासी समालखा पानीपत हरियाणा, ड्राइवर संजय पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी दीपक निवासी खानपुर थाना मंसूरपुर पुलिस को देखकर भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। कैंटर को पकड़ने के बाद पुलिस थाने ले आई। जहां पकड़ी गर्इ शराब की गणना की गई तो उसमें 259 पेटी अवैध शराब की भरी थी, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह शराब लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए लाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें- दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने 37 लाख रुपये लेकर नहीं किया ये काम, कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चौथा मुख्य आरोपी फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही चौथा आरोपी पुलिस पकड़ में आएगा तो पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां उतारी जानी थी। पुलिस की गिरफ्त में आए कैंटर पर आगे और पीछे दोनों जगह अलग-अलग नंबर की प्लेट लगी हुई थी, जिसमें अगली नंबर प्लेट पर एचआर 51 पी 4259 तो आगे नकली नंबर यानि एचआर 67 बी 9238 पाया गया।

यह भी पढ़ें- ATS ने पहले ही उठा लिया होता ये कदम तो पुलवामा में नहीं होता आतंकी हमला

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग