26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खुलासाः ATS ने पहले ही उठा लिया होता ये कदम तो पुलवामा में नहीं होता आतंकी हमला

देवबंद से गिरफ्तार आतंकियों को पहले से थी पुलवामा हमले की जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Feb 2019, 12:20 PM IST

pulwama attack

बड़ा खुलासाः ATS ने पहले ही उठा लिया होता ये कदम तो पुलवामा में नहीं होता आतंकी हमला

सहारनपुर. देवबंद के एक हाॅस्टल से गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को पुलवामा आतंकी हमले की जानकारी पहले से ही थी। इसका खुलासा शाहनवाज तेली आैर आकिब अहमद से बरामद हुए मोबाइल से हुआ है। बताया जा रहा है कि ये दोनों पाकिस्तान में बैठे अपने आकाआें से एक खास मोबाइल एप से काॅलिंग आैर चैटिंग करते थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद दावा किया जा रहा है कि अगर ये आतंकी पहले पकड़े जाते तो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों के काफिल पर हुए आतंकी हमले को रोका जा सकता था।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: 7वीं के छात्र को अपहृत करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, फिरौती में दिए 8 लाख रुपये भी बरामद

बता दें कि गुरुवार देर रात एक छात्र की सूचना पर एटीएस ने देवबंद के एक हाॅस्टल में छापा मारा था। जहां से एटीएस ने कुलगाम के रहने वाले शाहनवाज तेली आैर पुलवामा के रहने वाले आकिब अहमद को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि ये दोनों लंबे समय से हाॅस्टल में रहकर यहां रहने वाले अन्य छात्रों को भड़काकर जैश में भर्ती करने की योजना बना रहे थे। एटीएस की छापेमारी में इन दोनों आतंकियों के पास 32 बोर की पिस्टल आैर 30 जिंदा कारतूस के अलावा मोबाइल में जिहादी चैट के साथ कई वीडियो और फोटो भी मिले। जब इनके मोबाइल चैटिंग की जांच की गर्इ तो पता चला कि पुलवामा आतंकी हमले की साजिश कई दिन पहले रच ली गई थी। इससे यह साफ हो गया है कि शहनवाज तेली और आकिब को इस आतंकी हमले की पहले से ही जानकारी थी। एटीएस अधिकारियों की मानें तो बरामद मोबाइल की चैटिंग आैर कॉलिंग के साथ जेहादी वीडियो आैर फोटोग्राफ की फॉरेंसिक जांच करार्इ जा रही है।

यह भी पढ़ें- बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 12वीं के 2 छात्रों को ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद परिवारों में मचा हाहाकार

आकिब अहमद के मोबाइल की जांच के बाद पता चला है कि वह करीब सप्ताहभर से पुलवामा में ज्यादा बात कर रहा था। वहीं पूछताछ में आकिब ने कहा है कि पुलवामा में उसका परिवार रहता है। इसलिए वह अपने परिजनों से ही बात कर रहा था। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है कि पुलवामा आतंकी हमले से दोनों आतंकियों का कोर्इ लिंक है या नहीं। एटीएस इसकी भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों आतंकियों का फियादीन आतंकी आदिल डार से तो कोर्इ लिंक नहीं है। क्योंकि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर फियादीन हमला करने वाला आतंकी आदिल डार भी पुलवामा का ही रहने वाला था। हालांकि डीजीपी ओपी सिंह का इस विषय पर कहना है कि पुलवामा हमले से शाहनवाज आैर आकिब के लिंक के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है।

शहादत से पहले जवान पत्नी के लिए बनाया था वीडियो, देखें-