26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7वीं के छात्र को अपहृत करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, फिरौती में दिए 8 लाख रुपये भी बरामद, देखें वीडियो

पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया आरोपियों को धर दबोचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Feb 2019, 7:07 PM IST

ghaziabad

7वीं के छात्र को अपहृत करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, फिरौती में दिए 8 लाख रुपये भी बरामद

गजियाबाद. पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने राजनगर से 7वीं के छात्र मौर्य अरोड़ा को फिरौती के लिए अपहृत करने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने लाखों की फिरौती वसूल कर छात्र को रिहा किया था। छात्र के घर लौटने पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अपना जाल बिछाया और इस वारदात में शामिल आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से चुनौती के रूप में वसूली गई 8 लाख रुपये की नगदी के अलावा हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें- बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 12वीं के 2 छात्रों को ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद परिवारों में मचा हाहाकार

दरअसल, 10 फरवरी को राजनगर सेक्टर-दो में रहने वाले टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले अमित अरोड़ा का 12 वर्षीय पुत्र मौर्य अरोड़ा शाम सात बजे घर के बाहर से लापता हो गया था। हालाकि, अपहरणकर्ता जाते हुए बच्चे की चप्पल कॉलोनी के सुरक्षा गेट के बाहर ही फेंक गए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए जुटी हुई थी, लेकिन अपहरणकर्ताओं व पीड़ित परिवार के बीच हो रही बातचीत का पुलिस को आभास नहीं था। 15 फरवरी को पीड़ित परिवार फिरौती की रकम देकर बच्चे को छुड़ाया लाया था, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। दो दिन बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें- ऑस्कर में जलवा दिखाने के लिए अमेरिका रवाना हुई यूपी की ये बेटियां

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा करते हुए इस संबंध में गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार ने इस अपहरण कांड की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 8 लाख रुपये की नगदी भी बरामद कर ली गई है। साथ ही तीन तमंचे व दो चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश सोनू पुत्र करमचंद्र निवासी गाजियाबाद, प्रदीप पुत्र राजेंद्र निवासी पड़पड़गंज दिल्ली, पवन पुत्र तौजीराम निवासी दिल्ली व प्रमोद पुत्र कैलाश व प्रमोद पुत्र संजीत दोनों सिहानी गेट थाना क्षेत्र हैं।

Video: तीन तलाक के बाद पति से जुदार्इ बर्दास्त नहीं कर सकी पत्नी आैर उठा लिया ये बड़ा कदम

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग