26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 12वीं के 2 छात्रों को ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद परिवारों में मचा हाहाकार

- मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के सुखतीर्थ मार्ग पर हुआ भीषण हादसा- हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Feb 2019, 6:22 PM IST

road accident

बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 12वीं के 2 छात्रों को ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद परिवारों में मचा हाहाकार

मुजफ्फरनगर. जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे छात्र ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने और मृतक छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार करते हुए गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस हादसे के आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक छात्र बिजनौर तथा दूसरा छात्र अमरोहा का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- ऑस्कर में जलवा दिखाने के लिए अमेरिका रवाना हुई यूपी की ये बेटियां

दरअसल, मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र का है। जहां मुजफ्फरनगर सुखतीर्थ मार्ग पर गांव ककराला के निकट उस समय हड़कंप मच गया। जब बोर्ड की परीक्षा देने रहे जा रहे दो छात्रों को एक घरेलू गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छात्र सड़क पर जा गिरे, जिसमें छात्र शिवम त्यागी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र रितांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े व्यापारी की गोलियों से भूनकर हत्या, परिवार में मचा हाहाकार

छात्रों के पास से उनके प्रवेश पत्र और आधार कार्ड बरामद हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मृतक छात्राें के परिजनों को हादसे की सूचना भेज दी है। एक छात्र शिवम त्यागी पुत्र राजेश त्यागी निवासी गांव माचरा भगवानपुर पीपली दौड़ जनपद अमरोहा का बताया जा रहा है। जबकि दूसरा छात्र रितांशु पुत्र अमित कुमार जनपद बिजनौर का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र शामली के आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Video: तीन तलाक के बाद पति से जुदार्इ बर्दास्त नहीं कर सकी पत्नी आैर उठा लिया ये बड़ा कदम

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग