26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने 37 लाख रुपये लेकर नहीं किया ये काम, कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार

बाॅलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धाेखाधड़ी के मामले में केस दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Feb 2019, 1:59 PM IST

Sonakshi Sinha

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने 37 लाख रुपये लेकर नहीं किया ये काम, कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार

मुरादाबाद. बाॅलीवुड अभिने़त्री सोनाक्षी सिन्हा समेत उनकी कंपनी के पांच पदाधिकारियों पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्होंने एक कार्यक्रम के लिए रुपये लेने के बाद भी एेन मौके पर कार्यक्रम में नहीं पहुंची। इससे आहत मुरादाबाद निवासी आयोजक ने जहर खाकर जान देने के प्रयास किया तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए तो पुलिस ने शुक्रवार रात में केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें- इस तेज-तर्रार आर्इएएस ने चार्ज संभालते ही किया एेसा काम कि हर तरफ हो रही तारीफ, देखें वीडियो-

बता दें कि कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद शर्मा ने जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि समय पर इलाज के कारण प्रमोद की जान बच गई थी। यहां बता दें कि मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा अपनी इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड नामक इवेंट कंपनी चलाते हैं। प्रमोद ने 24 नवंबर को एसएसपी के सामने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी इवेंट कंपनी टैलेंट फुलऑन के प्रबंधक अभिषेक सिन्हा के अलावा उनकी पत्नी स्वाति और एक्ससीड इंटरटेनमेंट कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। प्रमोद ने बताया था कि 30 सितंबर को दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में एक शो का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ें- घुड़चढ़ी में नाच रहे थे बाराती, अचानक घोड़ी से उतरा दूल्हा आैर बहन के साथ देने लगा सलामी

प्रमोद ने शो के लिए जून 2018 में कंपनी के माध्यम से सोनाक्षी सिन्हा को बुक किया था। इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा को 28 लाख 17 हजार का भुगतान भी किया गया था। इसके साथ ही प्रमोद ने दोनों कंपनियों को करीब 37 लाख रुपये की आॅनलाइन पेमेंट की थी, लेकिन इसके बावजूद सोनाक्षी सिन्हा दिल्ली में आयोजित शो में नहीं पहुंचीं। इसके बाद प्रमोद ने सीओ कटघर को सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी कंपनी के खिलाफ सबूत भी दे दिए, लेकिन पुलिस ने कोर्इ कार्रवार्इ नहीं की। इससे आहत प्रमोद ने 13 फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया तो एसएसपी ने कटघर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद शुक्रवार देर रात बाॅलीवुड अभिने़त्री सोनाक्षी सिन्हा समेत उनकी कंपनी के पांच पदाधिकारियों पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

Video: तीन तलाक के बाद पति से जुदार्इ बर्दास्त नहीं कर सकी पत्नी आैर उठा लिया ये बड़ा कदम