
Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात में तबाही मचाने के बाद राजस्थान और दिल्ली तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए यूपी के 29 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बिपरजॉय चक्रवात शुक्रवार को कमजोर होकर सामान्य चक्रवात में तब्दील हो गया है। गुजरात में भारी तबाही मचाने के बाद यह राजस्थान की ओर बढ़ गया। मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बारिश होगी। बिपरजॉय का असर दिल्ली तक देखा जा रहा है।
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने संभावना जताई है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस चक्रवात की वजह से हल्की बारिश हो सकती है। अरब सागर में 15 जून को दस्तक देने के बाद जून के तीसरे हफ्ते में इन दोनों राज्यों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में चक्रवात बिपरजॉय का अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
17 Jun 2023 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
