16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे को जन्म देते ही महिला की मौत के बाद हंगामा, डाक्टर और स्टाफ हाॅस्पिटल छोड़ फरार

खबर के खास बिंदु- महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा हाॅस्पिटल में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे रोड स्थित रावल हॉस्पिटल का मामला

2 min read
Google source verification
greater noida

ग्रेटर नोएडा. एक निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामे का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद नाराज परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। हॉस्पिटल में हंगामा देख डाक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गया। इसके बाद हॉस्पिटल में मौजूद अन्य मरीज परेशान हो गए। हंगामे की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्पिटल में मौजूद सभी मरीजों और बच्चों को तुरंत दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं महिला की मौत से गुस्साए परिजनों को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जैसे-तैसे शांत कराया।

दरअसल, ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे रोड स्थित रावल हॉस्पिटल का है। जहां उपरलसी गांव का रहने वाला अनुज अपनी गर्भवती पत्नी आरती को लेकर डिलीवरी के लिए आया था। आरती ने हाॅस्पिटल में एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म देने के बाद आरती को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद आरती की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने इसकी जानकारी अनुज को देते हुए बताया कि पीड़िता को ब्लडिंग हो रही है। आप जाकर ब्लड ले आओ। इसके बाद आरती का पति ब्लड लेने के लिए ब्लड बैंक चला गया। जब वहां से लौटा तो डॉक्टरों ने पहले से ही आरती को एंबुलेंस में डाल दिया और पति के आने के बाद अन्य हॉस्पिटल में ले जाने के लिए कहा। जैसे ही अपनी पत्नी को लेकर दूसरे हॉस्पिटल के लिए निकला तो रास्ते में ही आरती की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- कौशल विकास योजना का कोर्स करने वाले ने दिया किडनी बेचने का विज्ञापन, इलाके में लगे पोस्टर

आरती की मौत की खबर सुनते ही परिवार वाले भड़क गए गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे को देख हॉस्पिटल में मौजूद सभी डॉक्टर व स्टॉफ वहां से भाग खड़ा हुआ। इसी बीच हॉस्पिटल में पहले से ही मौजूद अन्य मरीज परेशान हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मरीजों को पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के परिवारवालों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को जैसे-तैसे शांत कराया। पुलिस में मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- आयुध निर्माण फैक्ट्री स्थित धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और आगजनी, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग