5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगीराज में दफ्तर आए बिना ही सैलरी ले रहा इस बड़े घोटालेबाज का बेटा

पिछले 2 महीने से सन्नी यादव ऑफिस आए बिना ही अपनी सैलरी ले रहा है।

2 min read
Google source verification
salary

ग्रेटर नोएडा। बसपा और सपा सरकार में नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर रहते हुए करोड़ों रुपये के टेंडर घोटाले करने वाले जेल में बंद यादव सिंह का बेटा सन्नी यादव लंबे समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। वहीं आरोप है कि बिना ड्यूटी किए ही वह अपना वेतन भी उठा रहा है। दरअसल, प्राधिकरण के प्रॉजेक्ट विभाग में काम प्रभावित होने के बाद सन्नी यादव का ट्रांसफर अर्बन विभाग में कर दिया गया था। लेकिन ट्रांसफर होने के 22 दिन बाद भी सन्नी यादव ने चार्ज नहीं लिया है। जिसके बाद अब प्राधिकरण के एसीईओ ने इस मामले में अकाउंट डिपार्टमेंट से पूरी जानकारी मांगी है।

आरोप है कि यादव सिंह ने चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर रहते हुए अपने बेटे सन्नी यादव को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग में प्रबंधक के पद पर नौकरी पर लगवा दिया था। जिसके बाद सन्नी यादव का भी जलवा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में दिखाई देने लगा। इस दौरान वह प्राधिकरण के सीईओ व चेयरमैन के लिए रिजर्व पार्किंग में अपनी कार पार्क करता था और दफ्तर आने जाने का कोई समय नहीं था। वहीं घोटाला करने के लिए यादव सिंह की गिरफ्तारी के बाद सन्नी यादव की धाक भी प्राधिकरण में कम होने लगी। जिसके चलते अब पिछले 2 महीने से सन्नी ऑफिस तक नहीं आ रहा। बावजूद इसके वह अभी भी अपनी सैलरी ले रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि सन्नी यादव जनवरी से अब तक ड्यूटी पर नहीं आया है। प्रॉजेक्ट विभाग में काम प्रभावित हो रहा था। जिसे देखते हुए 12 फरवरी को सन्नी यादव का ट्रांसफर अर्बन विभाग में कर दिया गया, लेकिन अभी तक उसने जॉइन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सन्नी ने मेडिकल अवकाश के लिए आवेदन दिया हुआ है पर प्राधिकरण ने अभी तक उसकी छुट्टी स्वीकृत नहीं की है। जानकारी मिली है कि ड्यूटी के बिना ही वह वेतन ले रहा है, अब इसकी जांच फाइनैंस डिपार्टमेंट से कराई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग