
बगदाद। इराक में सरकार के खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी क्रम में इराक के दक्षिणी शहरों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में एक पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
सरकार के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी ने बगदाद की राजधानी में कर्फ्यू की घोषणा कर दी है।
बताया जा रहा है कि लोगों का यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के खिलाफ था, जिसके कारण इराकियों के रोजमर्रा की जिन्दंगी प्रभावित हो रही है। लोग देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
बता दें कि बीते दिन बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी। ग्रीन जोन की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों पर सरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और उनपर गोलियां चलाईं।
करीब 1000 की संख्या में प्रदर्शनकारी बगदाद स्थित एक चौक में एकत्रित हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने नसीरिया, दिवानियाह, और बसरा शहरों में भी विरोध प्रदर्शन किया।
UN ने लोगों से की अपील
आपको बता दें कि इराक में लगातार बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। यूएन असिस्टेंस मिशन फॉर इराक (UNAMI) की ओर से एक बयान जारी किया है जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के विशेष प्रतिनिधि जीनिन हेंसा-प्लास्चर्ट ने शांति बरतने के लिए कहा है।
इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों की ओर से मारे गए लोगों के लिए अफसोस जताया। हेंस प्लास्चर्ट ने इराकी अधिकारियों से कहा कि वे शहर में कानून और व्यवस्था को बनाए रखें, साथ ही लोगों की व सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि कानून को ध्यान में रखते हुए हर किसी को अपनी बात कहने की आजादी है, वह अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है और उनसे उनका अधिकार कोई नहीं छीन सकता है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Published on:
03 Oct 2019 08:43 pm

बड़ी खबरें
View Allखाड़ी देश
विदेश
ट्रेंडिंग
