
दुबई। मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े तीर्थ स्थल मक्का में हर साल दुनियाभर से लाखों मुस्लिम लोग हज करने आते हैं। इस साल भी अभी तक लाखों लोग हज यात्रा कर चुके हैं। इसी कड़ी में बुधवार को इंडोनेशिया के रहने वाले 130 वर्ष का एक बुजुर्ग हज करने पहुंचा।
सऊदी प्रेस एजेंसी ( spa ) के अनुसार, 130 वर्षीय एक बुजुर्ग बुधवार को किंग अब्दुल अजीज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ( King Abdul Aziz International Airport ) पर हज यात्रा करने के लिए पहुंचा।
बुजुर्ग का नाम ओही ऐद्रोस सामरी है जो हज की रस्म निभाने वाला सबसे वरिष्ठ व्यक्ति माना जाता है। सामरी अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ हज के लिए सऊदी अरब पहुंचा।
हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सामरी को कई अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए गुलदस्ता और ट्रिंकेट के साथ उनका स्वागत किया।
SPA के साथ वार्ता करते हुए सामरी और उसके परिवार के सदस्यों ने तीर्थयात्रियों के लिए प्रदान की जाने वाली देखभाल और सेवाओं के लिए दो पवित्र मस्जिदों के कस्टोडियन, सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ( King Salman Bin Abdulaziz Al Saud ) और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ( Crown Prince Mohammad Bin Salman ) का आभार व्यक्त किया।
सामरी और उनके परिवार वालों ने सरकारी अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं और सेवाओं के लिए प्रशंसा की। वे लोग सऊदी अरब में पहली बार उतरने के बाद यह सब देखा।
लाखों लोगों ने की हज यात्रा
बता दें कि SPA ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस साल लाखों लोग हज यात्रा कर चुके हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 926,726 हज यात्री पहले ही हवाई, जमीन और समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से विभिन्न देशों से सऊदी अरब पहुंच चुके हैं।
सऊदी के महानिदेशालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 881,229 तीर्थयात्री हवाई मार्ग से, 35,148 जमीन और 10,349 समुद्र मार्ग से हज के लिए सऊदी पहुंचे। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान आगमन की संख्या की तुलना में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इस साल की शुरुआत में, इंडोनेशियाई सरकार ने घोषणा की कि 2019 में हज जाने वाले इंडोनेशियाई नागरिकों के लिए कोटा 221,000 आवंटित किया गया था। वहीं भारतीय नागरिकों के लिए 1,70000 से बढ़ाकर 2 लाख करने की घोषणा की गई थी।
दुबई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि दुबई के हज यात्रियों को सऊदी अरब ले जाने वाली पहली उड़ान 31 जुलाई को टर्मिनल 2 से रवाना हुई। दुबई में इस मौसम में 2,300 तीर्थयात्रियों को भेजने की तैयारी है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
01 Aug 2019 08:39 am
Published on:
31 Jul 2019 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allखाड़ी देश
विदेश
ट्रेंडिंग
