7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरिया: हथियारों के डिपो में हुआ विस्फोट, 39 की मौत

विस्फोट की वजह से एक पांच मंजिला इमारत गिर गई जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई और कुछ बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस इमारत में एक हथियार डिपो था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 13 Aug 2018, 7:52 AM IST

syria blast

सीरिया: हथियारों के डिपो में हुआ विस्फोट, 39 की मौत

बेरुत। सीरिया के उत्तरी इलाके में हुए एक विस्फोट में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सीरियन सिविल डिफेंस ने बताया है कि विस्फोट तुर्की की सरहद के पास सरमदा गांव में हुआ। इसमें कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य जख्मी हुए हैं।

लंदन में रेफरेंडम 2020 के खिलाफ भारतीय मूल के लोगों का प्रदर्शन

भारी तबाही

विस्फोट की वजह से उत्तरी सीरिया में भारी नुकसान हुआ है। इसमें एक पांच मंजिला इमारत गिर गई जिसमें कई लोग दब कर बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस इमारत में एक हथियार डिपो था। सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने मृतकों की संख्या 18 बताई है लेकिन कहा जा रहा है कि इस हमले में ३९ लोग मरे हैं। हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका है कि मृतकों में सभी आम लोग है या सैनिक।

हथियारों के डिपो पर हमला

बताया जा रहा है कि विस्फोट एक बिलिडिंग के तहखाने में बनाये गए हथियारों के डिपो में हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह डिपो अल कायदा से संबद्ध लेवंत लिबरेशन कमेटी का है। बिल्डिंग लेवंत लिबरेशन कमेटी के समर्थक एक हथियारों के सौदागर का है। एजेंसी की खबरों के मुताबिक धमाके में 39 लोगों की मौत हुई है।

मिस्र में बिशप की हत्या के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार, मठ ने पद से हटाया

सीरिया में भीषण लड़ाई

बता दें कि हाल में ही राष्ट्रपति बशर अल असद ने चेतावनी दी थी कि सीरिया के कब्जे वाले क्षेत्र को विद्रोहियों से मुक्त कराना ही उनका अगला लक्ष्य है। ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यमून राइट्स के अनुसार प्रांत के दक्षिण-पश्चिम में हाल के दिनों में भारी गोलाबारी हुई है। इससे पहले पूर्वी सीरिया में अमरीकी गठबंधन सेना के हमलों में आईएसआईएस के कम से कम 28 जिहादी मारे गए थे। भारी बमबारी और लड़ाई के बीच सीरिया में जीवन की परिस्थितियां दिन ब दिन मुश्किल होती जा रही हैं। युद्ध की भारी विभीषिका से जूझते इस देश में सैकड़ों निर्दोष लोग रोज मारे जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से शांति बहाल करने की अपील की है ।