24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

येरुशलम: कोरोना के डर से इस्लाम के तीसरे सबसे पवित्र स्थान अल अक्सा मस्जिद पर लगी रोक

Highlights संक्रमण से बचने के लिए दिए गए निर्देश यहां पर नमाज मस्जिद परिसर के बाहर होगी 13 हजार मामलों की पुष्टि की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 16 Mar 2020, 3:05 PM IST

Al-Aqsa Mosque

मस्जिद अल अक्सा को अनिश्चतकाल के लिए बंद कर दिया गया

तेहरान। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थान मस्जिद अल अक्सा को अनिश्चतकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह इजरायल की राजधानी येरुशलम में मौजूद है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मस्जिद के निदेशक शेख उमर किसवानी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि नमाज बाहर होगी और मस्जिद बंद कर दी गई है।

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को 'भूखा जोकर' कहने वाला बिजनेसमैन रेन जिकियंग लापता

गौरतलब है कि सऊदी अरब के मक्का में स्थित मस्जिद और मदीना में स्थित अल नबवी के बाद, येरुशलम में स्थित अल अक्सा इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थान है। वहीं पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस से ईरान बुरी तरह प्रभावित है। यहां इस बीमारी से निपटने वाले दल की अगुवाई कर रहे एक अधिकारी ने रविवार को माना कि इस महामारी ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

ईरान में कोरोना वायरस के करीब 13 हजार मामलों की पुष्टि की है। यहां पर 600 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से निपटने वाले दल की अगुवाई कर रहे अली रजा जाली के हवाले से ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना का कहाना है कि अगर स्थिति और खराब होती है तो संक्रमण से निपटना कठिन होगा।

कोरोना वायरस के नए मामलों में अधिकतर को बुखार और खांसी जैसे ही लक्षण थे। इसके अलावा कुछ खास आयुवर्ग में यह जानलेवा बन गई है। बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह संक्रमण निमोनिया सहित अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन गया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 150,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 5,700 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित हुए 70 हजार से ज्यादा लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

ईरान में कई मशहूर हस्तियां भी इस बीमारी की चपेट में है। वरिष्ठ उप राष्ट्रपति, कैबिनेट मंत्री, संसद के सदस्य, रेवलूशनेरी गार्ड के सदस्य और स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।