24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को ‘भूखा जोकर’ कहने वाला बिजनेसमैन रेन जिकियंग लापता

HIGHLIGHTS: 'द कैनन' के नाम से विख्यात मशहूर रियल एस्टेट बिजनेसमैन रेन जिकियंग रेन जिकियंग चीन की शी जिनपिंग सरकार के सबसे बड़े आलोचक हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 16 Mar 2020, 3:07 PM IST

chinese tycoon Ren Zhiqiang

chinese tycoon Ren Zhiqiang

बीजिंग। चीन के वुहान से निकले जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में कई तरह की बातें कही जा रही है। हालांकि अब तथ्य क्या है इसको लेकर संशय बरकार है। इस बीच चीन से एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर चीन सरकार की आलोचना करने वाले मशहूर बिजनेसमैन अचानक लापता हो गए हैं। चीन में 'द कैनन' के नाम से विख्यात मशहूर रियल एस्टेट बिजनेसमैन रेन जिकियंग (Ren Zhiqiang) के अचानक लापता होने पर हड़कंप मच गया है। रेन ने कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कड़ी आलोचना की थी। रेन इतने गुस्से में थे कि उन्होंने शी को शक्ति का भूखा जोकर ( Clown ) तक कह दिया था।

अब अचानक रेन के लापता होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। रेन के दोस्तों ने आरोप लगाया है कि उनकी गुमशुदगी के पीछे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का हाथ है। बता दें कि रेन खुद भी पार्टी के सदस्य हैं।

जिनपिंग सरकार के सबसे बड़े आलोचक हैं रेन

ऐसा माना जाता है कि रेन जिकियंग चीन की शी जिनपिंग सरकार के सबसे बड़े आलोचक हैं। उन्होंने बीते दिनों कोरोना वायरस के बढ़ते मामले पर एक आर्टिकल लिखा था। इस आर्टिकल में उन्होंने जिनपिंग सरकार की कड़ी आलोचना की और राष्ट्रपति शी को शक्ति का भूखा जोकर तक बता दिया। उन्होंने लिखा था- मुझे जो दिख रहा है वो अपने नए कपड़ों में कोई शासक नहीं है, ये एक जोकर है जो नंगा खड़ा है और शासक होने का ढोंग रच रहा है।

रेन ने आगे कहा था कि चीन कम्युनिस्ट पार्टी अभिव्यक्ति की आज़ादी को कुचल रही है। इससे कोरोना वायरस जैसी महामारियों को फैलने में और मदद मिलती है। रेन ने आरोप लगाया था कि सरकार कोरोना से निपटने में सुस्ती बरत रही है।

उन्होंने अपने आर्टिकल में लिखा था कि सरकार ने जो भी कदम उठाए वह काफी नहीं है और समय रहते सही कदम उठाए जाते तो काफी लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

2016 से थी रेन पर सरकार की नजर!

न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, रेन की गुमशुदगी के पीछे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का हाथ हो सकता है और यह उसी कैंपने का हिस्सा हो जिसके तहत जिनपिंग के सभी विरोधियों को धीरे-धीरे किनारे कर गायब किया जा रहा है।

ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार 2016 से ही रेन की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए थी। रेन के दोस्तों का कहना है कि न तो उन्हें देश से बाहर जाने दिया जा रहा था और उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट करने के लिए मजबूर किया गया था, जबकि उनके सोशल मीडिया पर काफी बड़ी संख्या में फ़ॉलोवर्स थे। फिलहाल, रेन की गुमशुदगी को लेकर पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।