खाड़ी देश

ईरान में लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए दिया जा रहा है जहर

School Girls In Iran Being Poisoned: ईरान से हाल ही में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ईरान में लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए कुछ ऐसा किया जा रहा है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। ईरान में किए जा रहे इस कुकृत्य से हैरानी के साथ ही लोगों की रूह तक कांप सकती है।

2 min read
Feb 27, 2023
School girls in Iran

ईरान (Iran) में पिछले कुछ समय से काफी उथल-पुथल का माहौल चल रहा है। हाल ही में ईरान से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ईरान में स्कूली लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए कुछ ऐसा किया जा रहा है जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप सकती है। दरअसल ईरान में पिछले साल ईरान में 22 वर्षीय ईरानी महिला महसा अमीनी (Mahsa Amini) की तेहरान (Tehran) में पुलिस की कैद में मौत होना। महसा ने हिजाब का विरोध किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस को ही उसकी मौत का ज़िम्मेदार माना जाता है। इसके बाद से ही पूरे ईरान में हिजाब के विरोध में प्रदर्शन ने जोर पकड़ लिया था। विरोध प्रदर्शनों को काबू में करने के लिए ईरानी सरकार को पुलिस और आर्मी तक का सहारा लेना पड़ा। कई प्रदर्शनकारियों को मौत की सज़ा और लंबी जेल की सज़ा भी दी गई। इसके बाद से ही देश में तनाव का माहौल है और इसी बीच स्कूली लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के खतरनाक तरीके का खुलासा हुआ है।

लड़कियों को दिया जा रहा है जहर

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान के कई शहरों में लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए जहर दिया जा रहा है। हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार यह काम नवंबर, 2022 से किया जा रहा है।



यह भी पढ़ें- Twitter में काम करते हुए ज़मीन तक पर सोना पड़ा इस महिला को, कड़ी मेहनत करने के बावजूद Elon Musk ने नौकरी से निकाला

डिप्टी शिक्षा मंत्री ने की पुष्टि


हाल ही में ईरान के डिप्टी शिक्षा मंत्री यूनुस पनाही (Younes Panahi) ने ईरान में स्कूली लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए जहर दिए जाने की बात की पुष्टि की है। यूनुस ने बताया कि इस तरह के सबसे ज़्यादा मामले कोम (Qom) शहर में देखने को मिले हैं। यूनुस ने इस बात की भी पुष्टि की कि स्कूली लड़कियों को जहर देने के काम जानबूझकर किया जा रहा है।

अब तक सैंकड़ों मामले आ चुके हैं सामने

ईरान में स्कूली लड़कियों को जहर देने के अब तक सैंकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इससे अब तक कुछ मौते भी हो चुकी हैं और कई लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

क्या है वजह?

यूनुस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ लोग सभी स्कूलों खास तौर से लड़कियों के स्कूलों को बंद करवाना चाहते हैं। ये लोग नहीं चाहते कि ईरान में लड़कियों को शिक्षा मिले। हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- चीन के अरबपति बाओ फान के लापता होने के करीब दो हफ्तों बाद कंपनी ने दी बड़ी जानकारी!

Published on:
27 Feb 2023 06:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर