चीन में करीब दो हफ्तों पहले कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। चीन (China) के बड़े बैंकर्स में से एक बाओ फान (Bao Fan) अचानक से लापता हो गए। चीन के बड़े बैंकर होने के साथ ही बाओ फान देश के जाने-मायने अरबपति भी है। ऐसे में उनका अचानक से लापता हो जाना कोई सामान्य बात नहीं है। बाओ की गिनती चीन के सबसे हाई-प्रोफाइल बैंकर्स में होती है। ऐसे में बाओ फान के अचानक से लापता होने से कई लोगों को हैरानी हुई। पर हाल ही में बाओ फान की कंपनी ने उनके बारे में एक बड़ी जानकारी दी है।