रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को कल यानि की 24 फरवरी, 2023 को एक साल पूरा हो गया। पिछले साल इसी दिन शुरू हुए इस युद्ध से अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। मुश्किल हालातों के बावजूद यूक्रेन की आर्मी डटकर रूस की आर्मी का सामना कर रही है। लगातार मिल रही मदद से भी यूक्रेन की स्थिति मज़बूत हुई है। रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरा होने के मौके पर चीन (China) की तरफ से दोनों देशों को शांति-वार्ता फिर से शुरू करने और इस विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने की सलाह दी है। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelensky) ने जल्द ही चीन के दौरे पर जाने की बात कह दी। आज ही बेलारूस (Belarus) के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) ने भी 28 फरवरी से 2 मार्च तक चीन का दौरा करने का फैसला लिया है।
आने वाले समय में चीन का दौरा करने वाले वर्ल्ड लीडर्स के नामों की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। यह नाम है फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron)।