द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के सबसे बड़े युद्ध को कल एक साल पूरा हो गया है। हम बात कर रहे है रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध की। 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए इस युद्ध को कल एक साल पूरा हो गया है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि यह युद्ध इतना लंबा चल पाएगा। पर यूक्रेन की आर्मी डटकर रूस की आर्मी का सामना कर रही है। युद्ध के एक साल पूरा होने पर चीन (China) ने दोनों देशों को एक बार फिर शांति-वार्ता शुरू करके इस विवाद का समाधान निकालने की सलाह दी थी। अब हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति जल्द ही चीन के विषय में एक कदम उठाने जा रहे है।