यूक्रेन (Ukraine) पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन को घेरकर घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। पुतिन के प्लान के अनुसार रूस कुछ ही दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा कर लेना चाहता था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन के लाखों मासूम लोगों की जान जा चुकी हैं। इससे भी ज़्यादा लोग इस युद्ध में अब तक घायल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ कर जाना भी पड़ा। कई शहर भी इस युद्ध में तबाह हो गए। पर इसके बावजूद लगातार मिल रही मदद की बदौलत यूक्रेन अभी भी डटकर रूस का सामना कर रहा है।
देखते ही देखते आज इस युद्ध को एक साल पूरा हो गया है। किसी ने भी इस बात की कल्पना तक नहीं की थी कि यूक्रेन इस युद्ध में इतना लंबा टिक पाएगा। पर यूक्रेन की आर्मी अपने हौसले से डटकर रूस की आर्मी का सामना कर रही है। इस युद्ध की पहली एनिवर्सरी पर आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने अपने देशवासियों से एक बड़ा वादा किया है।