24 फरवरी, 2022 को रूस (Russia) ने दुनिया को चौंकाते हुए कुछ ऐसा कर दिखाया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस के आर्मी ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर दिया था। यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए किए गए इस हमले के बारे में हर किसी को यही लगा था कि यह युद्ध ज़्यादा समय नहीं चलेगा। पर लगातार मिल रही मदद के दम पर यूक्रेन अभी भी इस जंग में टिका हुआ है और डटकर रूस का सामना भी कर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 24 फरवरी, 2023 को एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर यूक्रेनी रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव (Oleksiy Reznikov) ने युद्ध में यूक्रेन के आगे के प्लान में नए चेंज की जानकरी दी है।