कोई भी व्यक्ति जब कार खरीदता है तब उसकी यह इच्छा ज़रूर होती है कि उसका माइलेज अच्छा हो। हर कार का एक तय माइलेज होता है, पर कुछ टिप्स को फॉलो करके इसमें सुधार भी किया जा सकता है। पर कई बार समय के साथ या लापरवाही की वजह से कार का माइलेज कम भी हो जाता है। इससे पेट्रोल-डीज़ल पर खर्चा तो बढ़ता है ही, साथ ही कार की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है। कुछ बातों का ध्यान न रखने पर कार का माइलेज कम हो सकता है।