
iran ship catches fire
नई दिल्ली। ईरान के जस्क (Jask) बंदरगाह के पास ईरानी नौसेना का सबसे बड़ा जहाज आग लगने के बाद बुधवार को डूब गया। ओमान की खाड़ी में हुए इस हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ईरानी मीडिया के अनुसार खर्ग नाम के इस जहाज को बचाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन वह डूब गया।
इस जहाज का नाम खर्ग द्वीप पर रखा गया है। ये एक ईरान का प्रमुख तेल टर्मिनल है। रिपोर्ट के अनुसार देर रात 2.25 बजे इस जहाज में आग की सूचना मिली। दमकलकर्मियों ने इसे बुझाने का अथक प्रयास किया। मगर इसे बचा नहीं पाए। ईरान का जस्क (Jask) बंदरगाह के पास ये हादसा तेहरान से करीब 1270 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। यह हादसा स्ट्रेट ऑफ हॉरमूज के करीब हुआ है। ये फारस की खाड़ी का एक संकरा रास्ता है।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
सोशल मीडिया पर इस डूबते की जहाज की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस दौरान जहाज के कर्मी जैकेट पहनकर जहाज से भागकर पानी में तैरकर जान बचाने की कोशिश की। तस्वीरों और वीडियो में जहाज से धुआं निकलता देखा गया।
अमरीका ने सेटेलाइट से पता लगाया
यूएस नेशनल ओसियेनिक एंड एटमसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने जहाज में लगी आग के बारे में जानने के लिए अंतरिक्ष में सेटेलाइट का सहारा लिया। उसने मीडिया के रिपोर्ट करने से पहले इसकी सूचना दे दी थी।
ईरान का ताकतवर जहाज
यह जहाज ईरान की नौसेना की ताकत को बढ़ाने में सक्षम था। इसे भारी कार्गो को उठाने में लगाया जाता था। इसके साथ जहाज पर हेलिकॉप्टर्स की लॉन्चिंग भी की जा सकती थी। इस जहाज का निर्माण 1977 में ब्रिटेन में हुआ। 1984 में इसे नौसेना में शामिल किया गया था। ईरान को इस जहाज को नौसेना में शामिल करने के लिए करीब पांच साल इंंतजार करना पड़ा था। आग के पीछे की वजह का पता नहीं चल सकता है। अभी तक ईरान की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि 2019 से ओमान की खाड़ी में आए दिन इस तरह की घटनाएं देखने मिलती रही हैं।
Published on:
02 Jun 2021 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allखाड़ी देश
विदेश
ट्रेंडिंग
